सुविचार (Quotes)

  • कितने भी उतार या चढ़ाव आएं, ज़िंदगी से मोहब्बत कभी कम नहीं होनी चाहिए।
  • वर्तमान को सबसे बेहतरीन पल बनाओ, क्योंकि वो कभी वापस नहीं आता।
  • मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनन्त होती है।
  • छोटी – छोटी बातों में विश्वास रखें क्योंकि उनमें ही आपकी शक्ति निहित है। यही आगे ले जाती है।
  • सुबह की खूबसूरती सिर्फ माहौल की ताजगी में नहीं है, बल्कि आपके विचारों, भावनाओं और दिन की शुरुआत के तरीके में ताजगी मायने रखती है।
  • ज्ञान हासिल करना सही मायनों में सीखना नहीं है।
  • सफलता सिर्फ भौतिक नहीं, अच्छा स्वास्थ्य, जीवन के प्रति ऊर्जा – उत्साह, स्वास्थ्य संबंध और मन की शांति भी है।
  • दुनिया में चींटी से अच्छा उपदेशक कोई और नहीं है। वह काम करते हुए खामोश रहती है।
  • क्रोध से शुरू होने वाली हर बात, लज्जा पर जाकर खत्म होती है। इसलिए सजग रहें।
  • आपका लक्ष्य किसी जादू से पूरा नहीं होगा, बल्कि आपको ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करना पड़ेगा।
  • रिश्ते, प्यार और मित्रता हर जगह पाए जाते हैं, परन्तु वे ठहरते वहीं हैं, जहां पर इन्हें आदर मिलता है।
  • आप जो करने से डरते हैं, उसे करिए और करते रहिए। अपने डर पर विजय पाने का यह सबसे आसान तरीका है।
  • समझदार लोग बोलते कम हैं और सुनते ज्यादा हैं।
  • जो भविष्य के लिए लड़ाई कर रहा है, वह आज भी भविष्य में जी रहा है।
  • बुराई और अच्छाई में अगर कोई समझौता होता है तो ऐसे में फायदा हमेशा बुराई का ही होगा।
  • महान लोगों पर कभी शासन नहीं किया जा सकता।
  • भ्रष्ट लोगों के जीने का कोई निर्धारित लक्ष्य नहीं होता है।
  • अन्य किसी बात की अहमियत नहीं है सिवाय इसके कि आप अपना काम कितने अच्छे से करते हैं।
  • तर्कसंगत व्यक्ति अपनी सोच और समझ के साथ आगे बढ़ता है न कि भावनाओं और अरमानों के चलते।
  • सच्चाई से तो बचा जा सकता है लेकिन सच्चाई से भागने के परिणाम से नहीं बचा जा सकता।
  • रचनात्मक व्यक्ति कुछ पाने की चाह से प्रेरित होते हैं, न कि दूसरों को गिराने की चाह से।
  • कुछ पाने के लिए कुछ खोना होगा, यही ज़िंदगी का नियम है।
  • अनुशासन भी मेहनत का ही हिस्सा है, जो सफलता के लिए बहुत जरूरी है।