सुविचार (Quotes)

  • हम जो भी करते हैं, हर छोटी से छोटी चीज़ लक्ष्य की ओर लेकर जाती है।
  • जीवन में सब सही होने से व्यक्ति खुश नहीं होता, खुश इसलिए है कि हर चीज़ के प्रति उसका दृष्टिकोण सही है।
  • हो सकता है आप असफल हों रहे हैं, ये ठीक है, क्योंकि आप प्रयास कर रहे हैं, इससे आपको सीखने मिलेगा
  • नीयत साफ और मकसद सही हो तो यकीनन किसी न किसी रूप में ईश्वर भी आपकी मदद करते हैं।
  • कहने और समझने के बीच लम्बा फासला हो सकता है। आप सबसे राज़ी हों, यह नहीं हो सकता और आप सबकी सहमति में शामिल हों, यह भी नहीं।
  • अतीत हमारी स्मृतियों में कैद रहता है।
  • भय पर विजय पाना चाहते हैं तो घर पर बैठकर उसके बारे में मत सोचिए। बाहर निकलिए और व्यस्त हो जाईये।
  • यह मानना कि डर महज एक भावना है, यह सुनिश्चित करता है कि हम इस भावना को अपने अंदर बढ़ाएं नहीं।
  • आप किसी ओर के जैसा बनने का प्रयास न करें। आप खुद मास्टरपीस हैं। बस इसे जानने और समझने की जरूरत है।
  • आप जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं। आपकी सोच, आपकी ही जिम्मेदारी है।
  • अपने उद्देश्य पर भरोसा रखिए। आप सकारात्मक रहेंगे तो मंजिल तक पहुंचने के लिए सही लोग आपसे जुड़ते जाएंगे।
  • किरण चाहे सूर्य की हो या फिर उम्मीद की, जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है।
  • प्रेम स्वामित्व का कोई दावा नहीं करता, वह स्वतंत्रता प्रदान करता है।
  • नींद नहीं आ रही तो बजाय लेटे रहने के उठिए और कुछ करिए। नींद की कमी नहीं, चिंता नुकसान पहुंचाती है।
  • जब आप वाकई में आशावादी इंसान होते हैं, तब चीज़ें स्वीकार करते हैं। आप यह मानते हैं कि ईश्वर ने आपको जैसा भी बनाया है, वह खूबसूरत है।
  • अगर आप भाव भांपने की क्षमता रखते हैं और किसी से उलझकर नकारात्मकता नहीं पालना चाहते तो केवल शब्दों पर गौर करें और बात को किसी ओर दिशा में ले जाने के प्रयास न करें।
  • शब्द सपाट रूप में नहीं उच्चारे जाते। इनके साथ चलता है लहजा।
  • सूर्य जगत को आलोकित करता है, लेकिन महज़ सूर्य जितना प्रकाशवान न होने के कारण प्रकाश का कोई भी अन्य स्रोत कमतर नहीं कहा जा सकता।
  • सहज ज्ञान से अपने मन को सेहतमंद रख सकते हैं।