सुविचार (Quote)

  • बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका त्याग भी बड़ा होना चाहिए।
  • ज्यादातर लोग अवसर गंवा देते हैं क्योंकि यह रूप बदल कर आता है और हम पहचान नहीं पाते।
  • यदि हम हर वो चीज़ कर दें जिसे करने में सक्षम हैं तो सचमुच हम खुद को चकित कर देंगे।
  • अगर आप चाहते हैं कि कोई चीज़ अच्छी तरह से हो तो उसे खुद करने की कोशिश कीजिए।
  • साहस, प्यार के समान है, दोनों को आशा रूपी पोषण की आवश्यकता होती है।
  • खुद की आलोचना न करें, ये सुधार में बाधक है।
  • आप अपने चरित्र का निर्माण किसी और का अवसर व स्वतंत्रता छीनकर नहीं कर सकते हैं।
  • जो धर्म, सत्य और परमेश्वर के सामने झुकता है, उसका आदर समस्त संसार करता है।
  • प्रतिशोध मनुष्य को जलाता रहता है, संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का उपाय होता है।
  • कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है; क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे ही कामों का अनुसरण करती है।
  • इस जीवन में सिर्फ अच्छे दिनों की आशा नहीं रखनी चाहिए क्योंकि दिन और रात की तरह दिनों को भी बदलना पड़ता है।
  • अगर मनुष्य के पास आत्मबल है तो वह समस्त संसार पर अपने हौसले से विजय पताका लहरा सकता है।
  • एक छोटा कदम पहले छोटे लक्ष्य पर पहुंचाता है फिर यह विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
  • जीतते वही हैं, जो हर नई मुसीबत को नई शुरुआत के अवसर में बदलना जानते हैं।
  • बूढ़ा वही है, जिसने कुछ भी सीखने की इच्छा और उम्मीद छोड़ दी है।
  • जब तक कष्ट सहने की तैयारी नहीं होती, तब तक लाभ नहीं दिखता। लाभ की इमारत कष्ट की धूप में ही बनती है।
  • जिंदगी में हार – जीत बाहर से तय नहीं होती, बल्कि इंसान की मानसिकता और उसके विचारों के आधार पर तय होती है। इंसान तब ही हारता है, जब वह अपने मन से हार जाता है।
  • इंसान कितनी भी संपत्ति इकट्ठा कर ले, लेकिन अगर उसके पास वैचारिक संपत्ति नहीं है तो सारी संपत्ति किसी काम की नहीं।