सुविचार (Quote)

  • वह काम चुनें जिसमें आपको आनन्द आता हो, फिर आपको ज़िंदगी भर एक भी दिन काम नहीं करना पड़ेगा।
  • रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व संघर्ष के बिना नहीं निखरता।
  • भविष्य की तैयारी करना ही आर्थिक स्वतंत्रता का रास्ता है।
  • लीडर्स आराम नहीं करते, एक लक्ष्य पूरा होते ही अगले की ओर चल देते हैं।
  • चिंता से काम हो जाता है, कामयाबी नहीं मिलती।
  • चिंता करने और विचार करने में बहुत ज्यादा अंतर होता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही इन दोनों में फर्क समझ में आता है।
  • विचारों की शक्ति का कोई दायरा नहीं होता, यह तो असीमित है।
  • आप तभी तक खुद के बारे में अच्छा सोचते हैं जब तक खुद के नियंत्रण में होते हैं।
  • जब असफलता का डर बढ़ जाता है तो यह आपकी सफलता और खुशी की राह में बाधा बन सकता है।
  • सफलता का रास्ता असफलता से होकर ही निकलता है।
  • जो हवा के रुख की परवाह न करते हुए, विरुद्ध जाकर भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं, वही लोग सफलता हासिल कर पाते हैं।
  • मेहनत और त्याग से सफलता हासिल होती है।
  • लीडर्स, मुश्किलों में रास्ते खोजते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि ज़िंदगी मुश्किलें उछालेगी और हमारे हाथ में सिर्फ उनसे जूझना है।
  • पुनः प्रयास से न घबराएं, क्योंकि तब शुरुआत शून्य से नहीं, अनुभव से होगी।
  • अपनी पीड़ा सह लेना और दूसरे जीवों को पीड़ा न पहुंचाना, यही तपस्या का स्वरूप है।
  • अच्छी आदतों से ही हमारी शक्ति की बचत होती है और बुरी आदतों से हमेशा ही बर्बादी होती है।
  • सफलता का मतलब यह नहीं है कि आपका जीवन दूसरों को कैसा दिखता है। इसका मतलब है कि आपको अपना जीवन कैसा लगता है।
  • आप अपनी आवाज़ को जितनी मजबूती से उपयोग करते हैं, आप उतना ही शक्तिशाली महसूस करते हैं।
  • असफलता से कभी मत डरिए, यह विकास का जरूरी हिस्सा है।