सुविचार

  • ऐसे विचारों को जल्द से जल्द दूर कर देना चाहिए, जो आपके मजबूत बनने में बाधक हों।
  • वह शब्द जिसे बोल दिया गया है या लिख दिया गया है, उसे कुल्हाड़ी से भी नहीं काटा जा सकता।
  • आपके नजदीक पैसा नहीं, अच्छे लोग होने चाहिए।
  • बुरे दिन हमें कुछ सिखाकर ही जाते हैं।
  • हमें अपने व्यावहारिक ज्ञान पर भरोसा करना चाहिए।
  • इस दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं है।
  • अपने डर को नकारने की बजाय उसका ऐलान करो। क्योंकि जिस चीज़ से हम डरते हैं, वह करनी ही पड़ती है।
  • सफलता पाने का सबसे आसान तरीका है, आभार। जो हमारे पास है, जो काम कर रहा है, उसके लिए धन्यवाद देना। उन साधारण चीज़ों की सराहना करना, जिन्हें हम हल्के में लेते हैं। अगर हम इन चीज़ों के लिए धन्यवाद देते हैं तो बदले में आभार मिलता है। यह सरल है और यह काम करता है।
  • यह कहना ही काफी नहीं है कि आप बेहतर काम कर सकते हैं, बेहतर करके दिखाना भी जरूरी है।
  • जीवन में सबसे बड़ी गलती वह होती है, जिससे हम कुछ सीखते नहीं हैं।
  • अगर आप दूसरों से ज्यादा हासिल करना चाहते हैं तो आपको हर हाल में दूसरों से बेहतर करना ही होगा।