सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon)



• सुपर ब्लू मून 30 अगस्त को भारत के कुछ हिस्सों में देखा गया था। यह 2023 के सबसे बड़े और चमकीले चंद्रमाओं में से एक था।

• पिछला सुपर ब्लू मून 2009 में देख गया था। अगला सुपर ब्लू मून 2037 में दिखाई देगा। सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा उसी समय होती है जब चंद्रमा अपनी अण्डाकार कक्षा पर पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर होता है। सुपर ब्लू मून एक दुर्लभ घटना है जो लगभग कई वर्षों के अंतराल पर घटित होती है।

• जब एक कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा हों तो दूसरी पूर्णिमा का चांद ‘ब्लू मून’ कहलाता है। अपने नाम के बावजूद ब्लू मून, ब्लू नहीं होता बल्कि यह एक महीने में दूसरी पूर्णिमा का पारंपरिक नाम है।

• सुपर मून के दौरान चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल ज्वार को प्रभावित करता है, जिससे तटीय उच्च और निम्न ज्वार में मामूली उतार-चढ़ाव होता है। हालांकि यह अंतर आमतौर पर इतना महत्वपूर्ण नहीं होता कि इससे बड़े व्यवधान उत्पन्न हो सकें।