सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य एवम् मिश्रित वाक्य


भाषा-बोध

वाक्य के प्रकार : रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।

(i) सरल (साधारण) वाक्य – जिस वाक्य में एक ही क्रिया होती है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। जैसे:

* अशोक महान सम्राट थे।

* वर्षा ऋतु में चारों ओर हरियाली होती है।

(ii) संयुक्त वाक्य- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्यों को योजक द्वारा जोड़ दिया जाता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। जैसे:

* आज चार साल से युद्ध हो रहा है पर कलिंग आज भी जीता नहीं जा सका है।

* सहसा दुर्ग का फाटक खुल जाता है और सब आश्चर्य से उधर देखने लगते हैं।

(iii) मिश्र (मिश्रित) वाक्य– जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और दूसरा आश्रित उपवाक्य होता है, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। जैसे:

* मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं शक्तिभर आपकी आज्ञा का पालन करूँगा।

* सेना के साथ पुरुष-वेश में एक वीरांगना है, जो सैनिक के वेश में साक्षात चंडी-सी दिखाई देती है।