समस्या का हल वही निकालता है, जिसके दिल में जुनून हो।

  • एक बार पूरे मन से किया गया प्रयास सैंकड़ों अधूरे प्रयासों से ज्यादा प्रभावी है।
  • समस्या का हल वही निकालता है, जिसके दिल में जुनून हो।
  • अपना मूल्यतन्त्र तय करें और उसे जीवन में अपनाएं। वह आपके ड्रेस कोड से लेकर नम्बरों में निपुण होना या शब्दों का चयन तक हो सकता है और फिर देखें कि दुनिया हमें कैसे अलग नज़रिए से देखती है।
  • कल आपने जितना किया, आज उससे ज्यादा कर रहे हैं तो सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।
  • मन में कोई बुरा विचार आए, उसे वहीं खत्म कर तुरंत सांस रोक लें। मन को विचार का भोजन मिलना बंद होगा और वह बुरा ख़्याल बाहर ही रह जाएगा, आप गलत विकारों से बच जाएंगे।
  • खुश रहने के लिए बहाने ढूंढना जीने का अंदाज़ है। जीवन यात्रा में बहुत बाधाएं हैं, परन्तु मनुष्य उनका खुशी – खुशी सामना करता है। जीवन की भीड़ भरी सड़क पर खुशी के बटुए को चुराना पड़ता है और यह जेबकतरी कोई गुनाह नहीं है।
  • यह दिल भी अजीब है कि जितना टूटता है, उतना ही मजबूत होता जाता है।
  • हताशा के दिनों में आशा की उम्मीद को खोना नहीं चाहिए।
  • सीखने के लिए खेल दिमाग का पसंदीदा तरीका है।
  • अभिमान हमें कृत्रिम बनाता है और विनम्रता हमें वास्तविक बनाती है।
  • आधुनिकीकरण का यह अर्थ नहीं है कि देश के नियम तोड़े जाएं। आप कायदों को जितना तोड़ेंगे, दुनिया उतनी ही सख्त कानूनों और गैरजरूरी असुविधाओं की ओर बढ़ेगी।
  • हमेशा चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए। इससे या तो सफलता मिलेगी या सबक
  • अच्छे समय से ज्यादा अच्छे इंसान के साथ रिश्ता रखो, क्योंकि अच्छा इंसान अच्छा समय ला सकता है,लेकिन अच्छा समय अच्छा इंसान नहीं ला सकता।
  • आपके बच्चे सिर्फ आपके नहीं हैं, इस दुनिया को और खूबसूरत बनाने के लिए ये आपसे जन्मे हैं। उस लक्ष्य को पाने में उनकी मदद करें।
  • हर नया दिन जीवन में बदलाव लाने का बेहतरीन अवसर है।
  • सच्चा अमीर वही है, जिसके पास बहुत ज्यादा पैसों की जगह बहुत बड़ा दिल है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि दूसरों की मदद करने के लिए बड़ा दिल होना चाहिए।
  • किसी से भी अपनी तुलना मत कीजिएअगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप खुद को कम समझ रहे हैं और अपना अपमान कर रहे हैं – बिल गेट्स ।
  • जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता और आप लड़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं, तो जीत की संभावना हमेशा बहुत ज्यादा होती है।
  • जिसे अपने जीवन का उद्देश्य पता है, वह किसी भी परिस्थिति से निपट सकता है।
  • जहां प्रयासों की सीमा अधिक होती है, वहाँ किस्मत भी साथ देने के लिए जुट जाती है।
  • जिसे पाप करने की छूट दी जाती है, वह सबसे कम पाप करता है।
  • शक्ति और सत्ता की हवस ऐसा जुनून है जो दिल को सबसे ज्यादा जलाता है।
  • विचारशील होकर शांतिपूर्ण निर्णय लेना, यह गुण एक लीडर में होता है।
  • मनुष्य का स्वभाव है कि विवशता से हमेशा बचना चाहता है।
  • आपको बस चलते रहना होगा, हर चीज़ के लिए संघर्ष करते रहना होगा और एक दिन आप अपनी मंज़िल तक पहुंच जाएंगे – नाओमी ओसाका।
  • सफलता का द्वार हमेशा खुला रहता है, बस उसे पार करने के लिए अटूट मेहनत करनी होगी।
  • हर उत्पाद में ‘वैल्यू फ़ॉर मनी’ यानि कीमत का पूरा लाभ देने की खूबी होनी चाहिए। लेकिन लोगों के मामले में उन्हें उचित पैसा दें और उन्हें इस तरह विकसित करें कि वे ‘वैल्यू फ़ॉर मैनी’ यानि कईयों को लाभ देने वाले बन जाएं।
  • लक्ष्य पाने के लिए सिर्फ उस रास्ते का चयन करें जो आश्चर्यजनक नतीजे दे सकता है।
  • सफलता का दीप परिश्रम से जलता है। बड़ी से बड़ी आंधी भी इसे बुझा नहीं सकती।
  • जीवन पल में नहीं बदलता, पर पल भर में लिया गया फैसला जीवन बदल देता है।
  • सलामत दिल के लोग जैसे अब मिलने बंद हो गए हैं, जिसे छुओ, भीतर से टूटा – टूटा सा लगता है। बाहर से सब ठीक नज़र आता है, पर यह दूर के दृश्य हैं, पास जाते ही जख्म दिखने लगते हैं।
  • अफवाह हमेशा गलत नहीं होती।
  • जिसे पाप करने की छूट दी जाती है वह सबसे कम पाप करता है।
  • शक्ति और सत्ता की हवस ऐसा जुनून है जो दिल को सबसे ज्यादा जलाता है।
  • विचारशील होकर शांतिपूर्ण निर्णय लेना यह गुण एक लीडर में होता है।
  • इज्जत से मरना बेइज्जत होकर जीने से ज्यादा बेहतर है।
  • मनुष्य का स्वभाव है कि विवशता से हमेशा बचना चाहता है।
  • पहले हम अपराध से परेशान होते थे अब कानून से होते हैं।
  • मैं खुद ही अपना सबसे करीबी पड़ोसी हूं।
  • मना की गई चीजों में अजीब सा आकर्षण होता है।
  • जो हमारे साथ रहते हैं उनका गुस्सा ज्यादा हिंसक होता है।
  • ऐसा कुछ करें कि व्यक्ति अपने किए पर खुद ही शर्म से लाल हो जाए।
  • आज का दिन मुश्किल है कल और भी कठिन होगा लेकिन परसों खूबसूरत होगा।