सफलता तब मिलती है, जब हमारे सपने, हमारे बहानों से बड़े हो जाते हैं।

  • जब बात जिंदगी की आती है तो कभी किसी को हराने की कोशिश न करें, बल्कि स्वीकार करके सभी को जीतने की कोशिश करने में ही समझदारी है।
  • जितने लोग हैं उतनी इच्छाएं हैं। कुछ पूरी हो सकती हैं और कुछ कभी पूरी नहीं हो सकती हैं। लेकिन इच्छाओं के बिना सफलता संभव नहीं।
  • इच्छाएं ही आपको कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करती हैं। इसलिए आप इच्छा करते रहिये। अगर मेहनत करेंगें तो पूरी भी होंगीं।
  • हम सभी, अभी जितना जानते हैं, उससे ज्यादा जान सकते हैं।
  • जिन लोगों के साथ हम काम करते हैं, उन्हें इज्जत देनी चाहिए
  • आपको जो भी कुछ बनना है या सीखना है तो हर पल, हर लम्हा उसी चीज के बारे में सोचिए।
  • हममें से जो लोग जोखिम लेने और विकास करने से इंकार करते हैं, उन्हें जिंदगी कच्चा चबा डालती है या खत्म कर देती है।
  • यह आपका जीवन है। अपने जीवन की जिम्मेदारी लीजिए। ऐसा काम कीजिए कि आपको अपने जीवन पर गर्व हो और आपके परिवार को आपके जन्म पर। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह तब मिलती है, जब हमारे सपने हमारे बहानों से बड़े हो जाते हैं।
  • जो व्यक्ति अपने अवगुण और दूसरों के गुण देखता है, वही महान इंसान बनता है।
  • इस दुनिया में अक्ल ही है जो हर किसी के पास भरपूर है। जिसकी कमी को लेकर आपको कभी कोई इंसान चिंता में नहीं लगेगा।