सफलता के लिए उसकी तैयारी करने की जरूरत होती है।

  • अगर आप जीत हासिल करना चाहते हैं, तो कभी काम को टालें नहीं, इस अतिआत्मविश्वास में न फंसें कि आप अंत में सब संभाल लेंगे।
  • किसी भी व्यक्ति के बारे में राय बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
  • सफलता के लिए उसकी तैयारी करने की जरूरत होती है। आनन्द अगर सफलता में है, तो तैयारी में भी है।
  • कुबेर भी अगर अपनी आय से ज्यादा खर्च करें तो कंगाल हो जाएंगे।
  • उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं होता, जो समाज के काम न आए।
  • कोई भी कुछ भी बन सकता है। बशर्ते वह खुद की योग्यताओं पर विश्वास करता हो।
  • जीतने का मज़ा तभी आता है, जब सभी आपके हारने के इंतजार में हों।
  • मूर्ख आदमी दूर में ही सुख की तलाश करता है; बुद्धिमान इसे अपने पैरों के नीचे रखता है।
  • अपने शौक को सफल बनाने के लिए अपने सपनों को जिंदा रखें।
  • हम अपनी आशाओं के अनुसार वादा करते हैं और अपने डर के अनुसार प्रदर्शन करते हैं।
  • जब हमारी इच्छाओं और हमारे कार्यों को परमात्मा की ओर निर्देशित किया जाता है, तो जीवन एक उत्सव बन जाता है।
  • हम मनुष्यों के भीतर बहुत कुछ अच्छा छिपा है, जिसे स्पर्श कर हम प्रसन्न हो सकते हैं। आपके भीतर जो भी खूबी, जो भी अच्छाई है, उसका भले ही प्रदर्शन न करें, लेकिन उसे दूसरों में प्रवाहित जरूर करना चाहिए।
  • खूबसूरती और पवित्रता साथ में कम ही दिखाई देते हैं
  • हमें स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
  • ज्ञान सभी को चाहिए, लेकिन उसकी कीमत चुकाने के लिए कम ही लोग तैयार हैं।
  • हर बुराई से बचना इसलिए जरूरी है, क्योंकि हमारे बच्चे हमारी बुराई की नकल करने लगते हैं।
  • जहां बुद्धिमानी बसती है, वहाँ ईश्वर की गैर मौजूदगी कभी नहीं हो सकती।
  • झूठी दया दिखाने से ज्यादा बुरा कुछ नहीं हो सकता।
  • जो लोग बार – बार गिरते हैं, लेकिन कोशिश बंद नहीं करते, वही सफल होते हैं। कोई व्यक्ति बिना असफल हुए कभी सफल नहीं हुआ है।
  • आपकी मुस्कुराहट आपके लिए गुडविल का काम करती है। निराशा किसी भी समस्या का हल नहीं हैमुस्कुराहट बताती है कि दुनिया रंगीन है। इसमें कुछ खर्च नहीं होता, पर इससे मिलता बहुत है।
  • इच्छाएं फ़ौरन पूरी नहीं होती। इसमें समय लगता है। आप बीज बोकर तुरन्त फसल काटने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
  • प्रकृति का नियम है कि जिस काम में जितना समय लगना है, उतना समय लगेगा ही। किसी भी कार्य का परिणाम कभी भी तुरंत नहीं मिलता।
  • जीवन हर पल बदलता है। कभी बदलाव हमारे पक्ष में होते हैं तो कभी विरुद्ध भी होते हैं।
  • जब आप बदलाव का सामना करते हैं तो आपको गुस्सा, अशांति, दर्द, चिंता या तकलीफ हो सकती है। खुश रहना हो तो जीवन में बदलाव को सहजता से अपनाना चाहिए।
  • बच्चों के सामने अपने कार्यों को लेकर सावधान रहें, क्योंकि जहां आपकी कहानी खत्म होती है, वहां से उनकी शुरू होती है
  • जो रास्ता ईश्वर ने आपके लिए खोला है, उसे कोई बंद नहीं कर सकता।
  • नम्रता से वे कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।
  • सफल होने के लिए सिर्फ किताब पढ़ना और विषय के सम्बंध में कुछ जानकारी हासिल कर लेना काफी नहीं होता। विषय के बारे में गहराई से सोचना और चिंतन करना भी उतना ही जरूरी होता है। अवसर को तलाश कर, सही दिशा में मेहनत कर हर सफलता पाई जा सकती है।
  • जिंदगी में खत्म होने जैसा कुछ नहीं होता, हमेशा एक नई शुरूआत आपका इंतजार करती है।
  • कॉन्शियस लिविंग ( सजग जीवन ) का अर्थ हैअपने जीवन को नियंत्रित करना, सोच समझकर फैसले लेना और जो जीवन हमारे साथ घटित हो रहा है, उससे समझौता करने की बजाय वह जीवन जीना, जो हम चाहते हैं।
  • हम सब इंसानों में वह ताकत है कि संघर्ष भरी हर एक कहानी को, फिर चाहे वह आसमान पर हो या जमीन के किसी मुश्किल रास्ते पर, उसे सुखद अंत दे सकते हैं।
  • अपने अतीत को अपने भविष्य को निर्धारित करने की अनुमति न दें
  • आप कभी नहीं हारते हैं, आप या तो जीतते हैं या सीखते हैं।
  • एक बुद्धिमान व्यक्ति को त्रासदी का अनुमान लगाकर उसे रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। तभी वह सुरक्षित और अच्छा जीवन जी सकता है।
  • मुश्किल वक्त में साथियों की प्रशंसा करने से उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
  • सिद्धान्तों के साथ जीने के लिए आपको संकल्प और विश्वास की भावना को बनाए रखना पड़ता है कि जो आप कर रहे हैं, सही कर रहे हैं।
  • कई बार हमारे मन में शक पैदा होने लगता है कि हमारा चुना हुआ रास्ता सही है भी या नहीं ? लेकिन अगर हम विश्वास रखते हैं कि हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे खोज रहे हैं, वो सही है तो दृढ़ संकल्प के साथ डटे रहना चाहिए और यह भरोसा रखना चाहिए कि हम सफल जरूर होंगे।
  • उत्साह फायदेमंद है, अति उत्साह नुकसानदायक है।
  • यदि हम इच्छानुसार तनाव युक्त और तनाव मुक्त होने के तरीके सीख लें तो यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।