संवाद लेखन : प्राइवेट स्कूल में दो उम्मीदवारों के मध्य 


किसी प्राइवेट स्कूल में नौकरी हेतु साक्षात्कार देने आए दो उम्मीदवारों के मध्य संवाद


सुमित : नमस्कार!

प्रकाश : नमस्कार!

सुमित : आप भी साक्षात्कार हेतु आए हैं।

प्रकाश : जी हाँ।

सुमित : अभी तक मैं अकेला था। सोच रहा था कि कहीं गलत दिन तो नहीं आ गया।

प्रकाश : नहीं, आप ठीक दिन ही आए हैं। अभी वक्त है। दूसरे उम्मीदवार भी आते ही होंगे।

सुमित : आप कहाँ से आए हैं?

प्रकाश : मैं पास में पंजाबी बाग में ही रहता हूँ।

सुमित : और मैं कमला नगर से आया हूँ।

प्रकाश : आपने एम०ए० कहाँ से किया है?

सुमित : हिमाचल विश्वविद्यालय से।

प्रकाश : फिर तो आप डॉ० हरीश अरोड़ा से भी पढ़े होंगे?

सुमित : हाँ, वे हमें नाटक पढ़ाते थे। अब मैं उनके निर्देशन में शोध करने की सोच रहा हूँ।

प्रकाश : बहुत अच्छा! नाटकों पर ही कर रहे हैं।

सुमित : आपने ठीक पहचाना।

प्रकाश : आपसे मिलकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई।

सुमित : मुझे भी।

प्रकाश : अरे! आपका नाम तो पूछना ही भूल गया।

सुमित : मेरा नाम सुमित है।

प्रकाश : धन्यवाद सुमित जी! आपसे मुलाकात अच्छी रही।