संघर्ष

संघर्ष आपको निखारता है, बेहतर बनाता है।

संघर्ष एक ऐसा रोलर कोस्टर है, जो कि आपको बहुत कुछ सिखाता है।

संघर्ष की एक खूबी यह है कि इससे आप निखरते चले जाते हैं और एक बेहतर इंसान बनते चले जाते हैं।

यह सोचकर मेहनत करें कि दुनिया में और भी लोग हैं जो आपसे ज्यादा टैलेंटेड हैं और यहां तक पहुंचने का उनका अपना संघर्ष है।

जब आपको अपनी प्रतिभा पर ही शक होना शुरू हो जाए, तो वह सबसे बुरा समय होता है। उस समय भी अपनी संघर्ष करने की प्रवृत्ति को मत छोड़िए।

बुरे दौर को काटना होता है। कठिन समय में भी आपको काम मिले तो शुक्रगुजार होइए। शुक्र मनाना होता है कि आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्हें काम मिला है। फिर उस काम को इस कदर कीजिए कि यह आपका सर्वश्रेष्ठ काम है।