श्रेष्ठ व्यक्ति अपने कार्यों में अग्रणी रहता है।


  • निजी जीवन से जुड़ी लोगों की जिज्ञासाओं का कड़े शब्दों में जवाब दें। कोई किसी का जीवन बदल नहीं सकता। जिनका हक नहीं, उनका दखल नहीं।
  • दूर तक जाने वाले ही असंभव को संभव बनाते हैं।
  • जीवन कितना मूल्यवान रहा, स्मृतियों में यही रहता है।
  • श्रेष्ठ व्यक्ति बोलने में संयमी, लेकिन अपने कार्यों में अग्रणी होता है।
  • कामयाबी से सीख लेना अच्छा है, पर उससे भी अच्छा है हार से सीख लेना।
  • सही वक्त का इंतजार छोड़ कदम बढ़ाते जाएं, हालात आपके अनुकूल होने लगेंगे।
  • अच्छे विचारों को पराक्रम और धैर्य के साथ व्यवहार में लाना चाहिए।
  • सफलता और असफलता सिर्फ आपकी इच्छाशक्ति से तय होती है।
  • जीवन में जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं।
  • असफलता सिर्फ यह बताती है कि आपने सफलता के लिए जोखिम उठाया।
  • उन लोगों को खुशी जरूर मिलती है, जो दूसरों की खुशी का ख्याल रखते हैं।
  • सफलता सुबह की तरह होती है, जो जागने पर मिलती है।
  • सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो अपने विचारों पर विजय प्राप्त करते हैं।
  • जीवन अपने आपको खोजना नहीं है। जीवन अपने आप का निर्माण करना है।
  • कोशिश न करने वाले लोग प्रयत्न करने से पहले ही असफल हो जाते हैं।
  • अच्छी प्रेरणा देकर किसी का मार्गदर्शन करना भी एक प्रकार की सेवा ही है।
  • खुशी पहले से बनी हुई कोई चीज नहीं है, इसे आपको हासिल करना पड़ता है।
  • आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी अच्छी योजना बनाई है।
  • कांच नहीं, वक्त में तपकर हीरा बनें, ताकि अंधेरे में भी चमकते रहें।
  • हमेशा लम्हों में यकीन करिए। जिस समय आप जो काम कर रहे हैं, वो ही समय आपके लिए सर्वोत्तम है।
  • समृद्धि का रहस्य वहां है, जहां कोई निराशा नहीं है।
  • अपनी कमियों की पहचान सबसे जरूरी है, इन्हें दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ सकते।