शांति से ताकत मिलती है।


• मैं पूरा हूं, उत्तम हूं, संतुष्ट हूं और इसीलिए मैं अपने आपसे खुश हूं।

पीछे जाने से बचने का केवल एक ही तरीका है, आगे चलते रहना।

• अपनी परिस्थिति सुधारनी है, तो पहले खुद को सुधारना होगा।

एक दुनिया अंदर भी है। विचारों की, अहसास और ताकत की, रोशनी और खूबसूरती की दुनिया। ये दुनिया दिखाई नहीं देती, लेकिन इसकी ताकत असीम है।

• शांति की तलाश करें। शांति से ही ताकत मिलती है।

• विचार ही ऊर्जा हैं। सक्रिय विचार सक्रिय ऊर्जा हैं, केंद्रित विचार केंद्रित ऊर्जा हैं। किसी खास उद्देश्य पर केंद्रित विचार ताकत बन जाते हैं।

आपको सही चीज सही समय पर सही तरीके से ही हासिल होती है।

• अगर दिनभर कमजोर, नुकसानदायक और नकारात्मक विचार बने रहते हैं तो केवल दस मिनट के रचनात्मक विचारों से खूबसूरत, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण परिस्थितियों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

जो आप खुद के लिए चाहते हैं दूसरों को भी वही दें।

• प्रेम पाने के लिए प्रेम देना जरूरी है। जितना देंगे उतना पाएंगे। देने का केवल एक तरीका है खुद को प्रेम से भर लें।

चार्ल्स एफ. हानेल