शलगम एक फायदे अनेक

शलगम(TURNIP) से बनाएं इम्यून सिस्टम को मजबूत।

  • शलगम में विटामिन ए, कैल्शियम और पोटैशियम होता है जो मेटाबोलिज्म तेज करता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • शलगम में एंटी इन्फ्लामेट्री, फोलेट, विटामिन बी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इनके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
  • शलगम हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और बीटा कैरोटिन के गुण स्किन के लिए फायदेमंद हैं।
  • शलगम में मौजूद विटामिन ए के कारण यह एन्टी इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।
  • इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर बनता है। इस कारण वजन भी नियंत्रण में रहता है और पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।