विविधता में ही सुंदरता और ताकत है।

  • जादू की झप्पी मानसिक तनाव कम करती है, अपनेपन का अहसास कराती है। किसी दुखी को गले से लगाना सबसे पुण्य का काम है।
  • गले मिलना केवल अभिवादन नहीं है, बल्कि इससे तनाव कम होता है, साथ ही यह अहसास भी होता है कि हम सुरक्षित हैं।
  • गले लगने से तनाव कम होता है।
  • आपको अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन लाने के लिए बुरे दिनों से लड़ना ही होगा।
  • यदि आप अपनी जिम्मेदारी लेते हैं तो आप अपने सपनों को पूरा करने की भूख भी विकसित करेंगे।
  • विचार भावनाओं को जन्म देते हैं, भावनाएँ क्रियाओं को जन्म देती हैं एवं क्रियाओं से परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • क्रियाएं हमेशा खुशी नहीं ला सकती हैं, लेकिन कर्म के बिना कोई खुशी नहीं हो सकती है।
  • प्रकृति संतुलित होने पर सबसे बेहतर होती है। यही सन्तुलन मानव के स्वभाव पर भी लागू होता है।
  • आत्म देखभाल में यह महत्वपूर्ण है कि हमारा शरीर हमें जो बताता है, उसके प्रति संवेदनशील बनें।
  • अपने अध्याय 1 की तुलना किसी और के अध्याय 20 से न करें।
  • माता-पिता के लिए अपने बच्चों को सिखाने का समय है कि विविधता में ही सुंदरता और ताकत है।
  • मुश्किल का मतलब असंभव नहीं है। इसका सीधा सा मतलब है कि आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • एक बार काम शुरू कर लें तो असफलता का डर नहीं रखना चाहिए और न ही काम को छोड़ना चाहिए।
  • परमात्मा एक प्रार्थना कुबूल करके अपने भक्त के लिए किसी भी तरह से मदद कर सकता है। प्रार्थना की शक्ति के समक्ष हम सब नतमस्तक हैं । प्रार्थना का असर ऐसा है – मिश्री की डली जब मिले , तब भली।
  • हम जिसे भाग्य कहते हैं, वह बस ऐसी चीज़ है जिसे हमने अपने अवचेतन तरीके से खुद बनाया है।
  • हम अपने साथ क्या करते हैं, वह तो हमारे साथ ही समाप्त हो जाएगाहम दूसरों के लिए और जो संसार अपने पीछे छोड़कर जाएंगे, उसके लिए क्या करते हैं, वही अनन्त काल तक स्मरण रखा जाएगा।
  • जीवन में सफलता के लिए प्रकृति की गति अपनानी चाहिए और प्रकृति की गति का रहस्य है – धीरज