लक्ष्य के प्रति इरादा पक्का होना चाहिए।


  • अगर हमारा मन साफ और ईर्ष्या – द्वेष की भावना से मुक्त होगा तो विश्वास रखिए हमारा जीवन सुख – शांति से भर जाएगा।
  • मुश्किलें आपको मजबूत ही नहीं करती, वे आपको सबसे बेहतर भी बनाती हैं।
  • यदि आप चाहते हैं कि कुछ अच्छा हो तो इसकी शुरुआत आपको ही करनी होगी।
  • लक्ष्य के प्रति इरादा पक्का होगा तो राह की बाधाएं स्वयं ही गायब हो जाएंगी।
  • अगर खुद से नहीं हारे तो आपकी जीत निश्चित है।
  • खुद पर भरोसा और ईमानदारी से मेहनत ऐसी चीजें हैं, जिनसे कोई भी लक्ष्य पा सकते हैं।
  • सपने तभी हकीकत में बदलते हैं, जब आप उन्हें अपने लक्ष्य में बदल दें।
  • चिर युवा बने रहने के लिए मस्तिष्क की उड़ान जरूरी है।
  • आपकी प्रतिभा ईश्वर का उपहार है। इसका सही इस्तेमाल ईश्वर की साधना है।
  • अनुशासन और अभ्यास से ही आतमविश्वास पैदा होता है।
  • छोटी सफलताएं भी बड़े उत्साह और आत्म संतोष का आनंद देती हैं।
  • अनुशासन ही जीवन के उद्देश्य और उपलब्धि के बीच का सेतु है।
  • वक्त से हारा या जीता नहीं जाता, केवल सीखा जा सकता है।
  • कोई भी लक्ष्य खुद हमारे पास नहीं आता। हमें ही लक्ष्य तक चलकर जाना होता है।
  • विचार अच्छे हों तो आपके चेहरे से वे सूर्य की किरणों की तरह चमकेंगे।
  • अपने जीवन के सत्य को पकड़ें, उस निर्णय के पीछे जो सही है, उसको जानें और उसको पूरा करें। दुनिया तो अपना काम करती रहेगी।
  • धैर्य रखने वाला व्यक्ति अपनी इच्छानुसार सब कुछ प्राप्त कर सकता है।
  • अपनी विशेषताओं का प्रयोग करो, जीवन के हर कदम में प्रगति का अनुभव होगा।
  • समय हमेशा अच्छा है, बशर्ते हम जागरूक रहें कि इसका बेहतर इस्तेमाल कैसे करना है।