मौन आत्मा को मजबूत बनाता है।

  • बेड़ियां बहुत ही बारीक हैं स्त्रियों की, उन्हें एहसास ही नहीं होता कि वे बन्धन में हैं – स्वधा त्रिपाठी।
  • मनुष्य जब असाधारण कार्य कर दिखाता है, तो वह यश का अधिकारी बन जाता है।
  • ज्ञान प्राप्त कर लेने की अपेक्षा अपने पास एक मुक्त मन का होना अधिक महत्वपूर्ण होता है।
  • मैं महान और अच्छे काम करना चाहती हूं, लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि मैं छोटे कामों को भी ऐसे करूँ जैसे कि वो महान और नेक हों – हेलन केलर
  • दृढ़ता से खड़े रहने से पहले तय कर लें कि आपके पाँव सही जगह पर हैं।
  • आत्मा को मौन ही मजबूत बनाता है।
  • जैसे एक अच्छी तरह बिताया दिन सुखद नींद लेकर आता है, वैसे ही अच्छी तरह बिताया गया जीवन एक सुखद मौत लेकर आता है।
  • होशियार होने से कहीं ज्यादा मुश्किल है विनम्र होना।
  • समय उनके लिए लंबे समय तक रहता है जो इसकी कद्र करता है।
  • सीखना कभी दिमाग को थकाता नहीं है।
  • सबसे बड़ी खुशी समझने की खुशी है।
  • “असफलता और कुछ नहीं, बस ज्यादा समझदारी से दोबारा शुरू करने का अवसर है” – हेनरी फोर्ड
  • किसी को माफ न करके आप दरअसल खुद को भी कैद कर लेते हैं।
  • समस्याएं आपको मजबूत व होशियार बनाती हैं और आपके भीतर के सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकालती हैं।
  • जीवन में क्रोध व आंधी एक समान हैं। इनके जाने के बाद ही नुक्सान का पता चलता है।
  • आप रुक सकते हैं, लेकिन समय आपके लिए कभी नहीं रुकता। खोया समय, कभी वापस नहीं आता।
  • कुछ ऐसा लिखें, जो पढ़ने लायक हो या कुछ ऐसा करें जो लिखने लायक हो। ज्ञान में पूंजी लगाने से सर्वाधिक ब्याज मिलता है।
  • हालातों पर प्रतिकार करने के बजाय प्रतिक्रिया देनी चाहिए। जब हम प्रतिक्रिया देते हैं, तो शांत दिमाग के साथ चीज़ों का सही आकलन कर पाते हैं।
  • ऊर्जा का उम्र से संबंध नहीं है, इसे महसूस करने के लिए सजग रहें।
  • उत्कृष्टता बाहर से नहीं थोपी जा सकती। उत्कृष्टता कोई काम नहीं, बल्कि आदत होनी चाहिए।
  • आपकी पहुंच हमेशा आपकी समझ से अधिक होनी चाहिए।
  • अपनी मुस्कान पर किसी की बेरुखी हावी न होने दें।