मुस्कानें मिटाई न जाएं तो सदा बनी रह सकती हैं।

  • हमें अपने अंधकार भरे समय में भी, प्रकाश की ओर ध्यान देना चाहिए।
  • साहस के बिना कुछ नहीं कर सकते हैं, यह अपने दिमाग का सर्वोत्तम गुण है।
  • कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।
  • मुसीबत सब पर आती है, कोई बिखर जाता है और कोई निखर जाता है।
  • प्रसन्नता पहले से तैयार चीज़ नहीं है, यह तो कर्मों से हासिल होती है।
  • या तो कुछ ऐसा लिखें, जो पढ़ने लायक हो या कुछ ऐसा करें, जो लिखने लायक हो।
  • हर चीज़ पहले भी कही गई है, पर चूंकि कोई सुनता नहीं, इसलिए हमें पीछे जाकर दोहरानी पड़ती है।
  • मनुष्य तब तक नए महासागर नहीं खोज सकता, जब तक उसके पास किनारों को खोने का साहस न हो।
  • मेहनत के बगैर कुछ नहीं मिलता, साया भी धूप में आने के बाद मिलता है।
  • पीछे जाकर नई शुरुआत नहीं हो सकती, पर नई शुरुआत से अंत बेहतर हो सकता है।
  • एक – दूसरे के जैसा बनना नहीं, एक – दूसरे को पहचान कर उनसे सीखना हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
  • आप जो भी करते हैं, वह सब आपके हुनर में जुड़कर उसका हिस्सा बन जाता है, जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है।
  • ज़ख़्म कुरेदें न जाएं तो जल्दी भर जाते हैं। मुस्कानें मिटाई न जाएं तो सदा बनी रह सकती हैं।
  • समय का मूल्य बहुत कम लोग आंकते हैं। जो आंकते हैं वे जीवन में सफ़ल रहते हैं और जो व्यर्थ समय नष्ट करते हैं, समझिए वे अपना जीवन भी नष्ट कर रहे हैं।
  • अपना असली चेहरा हमेशा याद रखें। असली चेहरा याद रखने का मतलब है, अपने अंदरूनी रवैये को पहचानना जो अंततः ज़िंदगी में खुश रहने में मदद करता है।