भाग्य के दरवाजे पर सर पीटने से बेहतर है, कर्मों का तूफान पैदा करें, दरवाज़े अपने आप खुल जाएंगे।

  • सम्पत्ति का घमंड सम्पत्ति नष्ट कर देता है, शक्ति का घमंड शक्ति नष्ट कर देता है और ज्ञान का घमंड ज्ञान को नष्ट कर देता है – सामवेद
  • कभी हार मत मानो, बीते हुए कल से सबक लो। आज के लिए जियो और आने वाले कल के लिए सपने बुनो।
  • एक लीडर सिर्फ अपनी सफलताएं नहीं देखता, बल्कि दूसरों की सफलता पर भी ध्यान देता है।
  • आपकी पिछली गलती, आपकी सबसे बड़ी शिक्षक है।
  • निराशावादी को हर अवसर में मुश्किल नज़र आती है। आशावादी को हर मुश्किल में अवसर नज़र आता है।
  • कोई काम कितना ही कठिन क्यों न हो, दृढ़ विश्वास से जरूर पूरा किया जा सकता है।
  • जब हम विचारों का ट्रैफिक कम कर देते हैं, तब इसका कंजेस्शन भी कम हो जाता है और तब हम हरेक विचार को अपने दिमाग में थोड़ा लंबे समय तक रख पाते हैं और जितना लंबा हम एक विचार रखते हैं, वह उतना ही शक्तिशाली होता जाता है।
  • भाग्य के दरवाजे पर सर पीटने से बेहतर है, कर्मों का तूफान पैदा करें, दरवाज़े अपने आप खुल जाएंगे।
  • एक बेहतरीन इंसान अपनी जुबान और कर्मों से पहचाना जाता है।
  • व्यवहार कुशल बनना है तो महान और सफल लोगों के व्यवहार का अनुकरण करें।
  • असफलताएं हमें सबसे ज्यादा सिखाती हैं। लोग नकारात्मक होने लगते हैं। लोग कुछ भी कहते रहें, लेकिन आप वह करना न छोड़ें, जो आपको पसंद हो।
  • संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।
  • संसार में व्यक्ति बनकर नहीं, मनुष्य बनकर जीना चाहिए।
  • सपने जरूर देखें और बड़े सपने देखें, लेकिन उन सपनों में अपने आप को न खोने दें। अपने आप को सपनों में वास्तविकता से दूर न करें। अपने कर्म पर विश्वास करें।
  • दूर तक वही व्यक्ति जाता है, जो सबको साथ लेकर आगे चलता है।
  • हमें जीवन में कठोर निर्णय लेना सीखना चाहिए, कुछ करने का सख्त फैसला लेना चाहिए, ताकि बाद में हमें कुछ न कर पाने का अफसोस न रहे।
  • सफलता कितनी भी बड़ी हो जाए, अपने पैर हमेशा धरती पर रखें।
  • खुद पर सदा यकीन कीजिए और फिर देखिए कि चमत्कार होते हैं।
  • किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना सफलता की ओर पहला कदम है।
  • अच्छा इसलिए न करो कि बदले में अच्छा मिले, अच्छा इसलिए करो कि किसी ओर को खुशियां मिलें।
  • ईमानदार और सरल व्यावसायिक सिद्धान्तों के साथ अनुकूल अवसरों और परिस्थितियों का लाभ उठाने की क्षमता सफलता की गारंटी है।
  • सरलता और परिश्रम का मार्ग अपनाना ही सफलता का एकमात्र रास्ता है।
  • रोशनी में अकेले चलने से बेहतर है, किसी मित्र के साथ अंधेरे में चलना
  • आप कभी भी जरूरत से ज्यादा शिक्षित नहीं हो सकते।
  • ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती। यह ऐसी इच्छा शक्ति से आती है, जिस पर कोई हावी न हो सके – महात्मा गांधी।
  • कोई भी दुःख ऐसा नहीं है, जिसका कोई उपाय न हो। लेकिन जो मनुष्य प्रयत्न ही नहीं करना चाहता, वह जल्द ही हार स्वीकार कर लेता है।
  • अच्छी चीज़ें जरूर होती हैं, पर उनमें वक्त लगता है।
  • अगर कोई चीज़ आसान है, तो अभी हो जाएगी। मुश्किल है तो उसमें समय लगेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है जो किया न जा सके।
  • महानता कभी न गिरने में नहीं, बल्कि गिरकर हर बार उठने में है।
  • भाग्य उन्हीं का साथ देता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
  • जीवन में शिक्षा आपको केवल राह दिखा सकती है, लेकिन मेहनत आपको मंज़िल से मिला सकती है।
  • अज्ञान को खत्म किया जा सकता है, लेकिन अज्ञानता हमेशा के लिए होती है।
  • सभी नियम – कानून हटा दिए जाएं, तो भी बुद्धिमान व्यक्ति पहले जैसा जीवन ही जीता है।
  • बुद्धिमानी दुश्मन से भी सीखी जा सकती है।
  • शब्द ही हैं जो दिमाग को पंख देते हैं।
  • कोई इंसान पूरी तरह से ईमानदार नहीं हो सकता, क्योंकि लाभ के लोभ से ऊपर कोई उठ नहीं सकता।
  • इंसान जहां समृद्धि पाता है, वही उसकी मातृभूमि है।
  • सोच ऊंची हो तो भाषा भी ऊंची होनी चाहिए
  • सुनने से पहले बोलना शुरू नहीं करना चाहिए।
  • अपने देश के हित के लिए व्यक्ति को हर मुसीबत का सामना करना चाहिए।
  • इच्छाशक्ति एक ब्रह्मास्त्र है, इसके दम पर हर एक डर को दूर किया जा सकता है।
  • आप दुनिया में विरले हैं, आपके जैसा कोई हो भी नहीं सकता। एक बार आप खुद को जान गए तो अपनी बिरली बातों को भी पहचानने लगेंगे, तभी आपका सर्वोत्तम संस्करण सामने आएगा।
  • अच्छे वक्त में भी कई बार कड़े निर्णय लेना जरूरी हो जाता है।
  • जिस इंसान के पास अच्छा आचरण है, वह सबके करीब और सबका खास होता है।