फादर्स डे की कहानी (Father’s Day)


फादर्स डे को मनाने को लेकर इतिहासकारों में मतभेद है। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि इसे 1907 में सबसे पहली बार वर्जीनिया में मनाया गया था। हालांकि, इसका आधिकारिक विवरण नहीं है। इसके लिए कुछ इतिहासकार 19 जून, 1910 को आधिकारिक मानते हैं। इसकी शुरुआत सोनेरा डोड ने की थी। जब सोनेरा छोटी थी तो उनकी मां का निधन हो गया। उस समय सोनेरा डोड के पिता विलियम स्मार्ट ने उनकी परवरिश की।

विलियम स्मार्ट ने सोनेरा डोड को मां की कमी कभी खलने नहीं दी। जब सोनेरा बड़ी हुई, तो उसने मदर्स डे की तरह फादर्स डे मनाने पर बल दिया। उन्हीं दिनों सोनेरा ने पिता के सम्मान में फादर्स डे पहली बार मनाया था, जिसे 1924 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने आधिकारिक मंजूरी दे दी। हालांकि, 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाने की सहमति दी। उस समय से हर साल यह जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।


Happy Father’s Day