प्रश्न. फादर की उपस्थिति लेखक को देवदार की छाया के समान क्यों लगती थी? पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए।

उत्तर : फादर कामिल मानवीय गुणों से युक्त आदर्श व्यक्तित्व थे। जिनके मन में सब के प्रति कल्याण की भावना थी। उनकी वात्सल्य भाव से परिपूर्ण नीली आँखों में तैरता अपनत्व मन को शांति प्रदान करता था। फादर अपने प्रिय जनों के घर घरेलू संस्कारों में पुरोहित और अग्रज की तरह उपस्थित होकर सबको आशीर्वचनों से भर देते थे। जिस प्रकार देवदार का विशाल वृक्ष सबको छाया और शीतलता प्रदान करता है उसी प्रकार लेखक को फादर की उपस्थिति देवदार के सघन वृक्ष की छाया के समान शीतलता, संरक्षण तथा मन को शांति प्रदान करने वाली प्रतीत होती थी।