प्रश्न. अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 किस टीम ने जीता है?

उत्तर : भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस को प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट चुना गया। शैफाली वर्मा भारतीय टीम की कप्तान हैं। भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।