परिवर्तन जीवन का अपरिवर्तनीय नियम है।

  • अध्यात्म लोगों को जोड़ता है। आत्मा आनन्द, उत्साह, दया, चरित्र और आत्मविश्वास से मिलकर बनी है। कोई भी चीज़ जो आत्मा को मजबूत करे, वह अध्यात्म है।

  • रिश्तों में दो चीज़ें होती हैंएक प्यार और दूसरा सम्मान। प्यार दूरियों को नहीं मानता। जबकि सम्मान को कुछ दूरियों की जरूरत होती है। जब दो लोग पास आते हैं तो महसूस होता है कि एक – दूसरे का सम्मान खत्म हो रहा है। तब विवाद सामने आता है। विवादों को प्यार का हिस्सा ही मानना चाहिए।

  • हर इंसान की कहानी फ़िल्म की तरह होती है और हर इंसान के भीतर एक लीडर होता है।

  • श्रेष्ठ व्यक्ति बोलने में संयमी होता है, लेकिन अपने कार्यों में अग्रणी होता है।

  • धैर्य सभी गुणों की जननी है। जीवन आपको कभी-कभी धीमा होना सिखाता है। भगवान आपके लिए वे निर्णय लेता है जोकि आप नहीं ले पाते हैं।

  • जब हम असहाय महसूस करते हैं, तब आशावाद की बात करना मुश्किल होता है। लेकिन आशावादी बने रहने के लिए हमें चिंता और नकारात्मक भावनाओं को छुपाने की जरूरत नहीं है।

  • नकारात्मक भावनाओं का एक उद्देश्य होता है, जिसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। नकारात्मक विचारों की वजह से हम समस्या पर ध्यान देकर उसे हल कर पाते हैं।

  • आशावाद पर ध्यान देने के लिए सोच में लचीलापन जरूरी है। सोच का लचीलापन नकारात्मक और सकारात्मक भावनाओं को एक साथ महसूस करने की क्षमता विकसित करता है।

  • अनिश्चितता को सहने के तरीके सीखना परवरिश और पढ़ाई की व्यवस्था का जरूरी हिस्सा होना चाहिए।

  • जब हमारे आसपास जो चल रहा है उस पर हमारा बहुत ज्यादा  नियंत्रण नहीं होता, तब शायद केवल एक चीज होती है, जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं – वह है हमारा मन और हमारे विचार।

  • कभी – कभी अच्छे लोग झूठ बोलते हैं, ताकि उनके करीबियों का दिल न दुखे। शायद भलाई वाला झूठ बोलने पर कौआ हमेशा नहीं काटता।

  • परिवर्तन जीवन का अपरिवर्तनीय नियम है। यदि हम अप्रत्याशित और अज्ञात घटनाओं के लिए तैयार हैं, तो हम किसी भी विपत्ति को अवसर में बदल सकते हैं और विफलता को सफलता में बदल सकते हैं।

  • दोस्ती में ही ताकत है समर्थ को झुकाने की, बाकी सुदामा में कहाँ ताकत थी, श्री कृष्ण से पैर धुलवाने की।

  • यदि आप अपने प्रति हो रही क्रूरता से टूट चुके हैं, लेकिन अभी भी अन्य प्राणियों के प्रति कोमल होने की हिम्मत रखते हैं, तो आप एक फ़रिश्ते का दिल रखने वाले एक सेनानी के समान हैं।