नोबेल पुरस्कार 2023


1. नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीरक्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शान्ति के क्षेत्र में दिए जाते हैं। एक पुरस्कार तीन से अधिक व्यक्तियों के बीच साझा नहीं किया जा सकता है। हालांकि नोबेल शान्ति पुरस्कार तीन से अधिक लोगों के संगठनों को प्रदान किया जा सकता है।

2. पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज़ और ऐनी एल’ हुडलियर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने संयुक्त रूप से भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्हें यह पुरस्कार एटोसेकंड पल्स स्टडी के लिए दिया गया है।

3. कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को संयुक्त रूप से मेडिसिन के 2023 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मैसेंजर आरएनए में उनके काम के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके योगदान से कोविड-19 महामारी के दौरान टीकों का तेजी से विकास हुआ।

4. 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार नरगिस मोहम्मदी को दिया गया। नरगिस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वे नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला और दूसरी ईरानी महिला हैं।

5. नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे ‘फॉसे मिनिमलिज्म’ के नाम से जाना जाता है। उनके दूसरे उपन्यास ‘स्टेंग्ड गिटार’ में इस शैली को पहचाना गया।