निर्मल हृदय : प्रश्न – उत्तर


निर्मल हृदय : प्रश्न – उत्तर


प्रश्न 1. मदर टेरेसा ने अचानक पीड़ितों, दलितों और उपेक्षितों की सेवा करने का संकल्प क्यों लिया?

उत्तर : मदर टेरेसा ने अचानक पीड़ितों, दलितों और उपेक्षितों की सेवा करने का संकल्प ईश्वरीय आदेश के कारण लिया। वे अपनी सुख – सुविधाएं त्याग कर गरीबों के बीच जा कर रहीं और उन लोगों के दुख दर्द को कम किया।

प्रश्न 2. उन्हें अपने सेवा-कार्य में किस प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ा?

उत्तर : मदर टेरेसा को अपने सेवा कार्य में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ा जैसे कि उन पर आरोप लगाया गया कि वह धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से यहाँ आई हैं। उनकी एम्बुलेंस पर भी पथराव हुआ। उनको धमकियाँ दी जाने लगी, ननों का अपमान हुआ। ऐसी बहुत सी बाधाएँ आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

प्रश्न 3. जाँच करने आए पुलिस अधिकारी ने “हे परमात्मा ! यह सब यह कैसे बर्दाश्त करती हैं।” ऐसा क्यों सोचा?

उत्तर : जाँच करने आए पुलिस अधिकारी ने ऐसा इसलिए सोचा क्योंकि उन्होंने देखा कि मदर टेरेसा घायल व्यक्ति को गंदगी के बीच में से उठाकर लाई और उस के घावों को साफ कर मरहम लगाकर पट्टी बांधी और उसे दिलासा दिया कि उसकी तकलीफ अभी कम हो जाएगी।

प्रश्न 4. उस पुलिस अधिकारी ने विदेशी नन को हटाने के बारे में लोगों से क्या कहा?

उत्तर : उस पुलिस अधिकारी ने विदेशी ननों को हटाने के बारे में लोगों से कहा कि वह ऐसे जरूर करेगा लेकिन उस दिन, जब वह लोग अपनी माँ-बहनों को वह सब करने के लिए यहाँ भेज सकेंगे, जिसे ये नन कर रही है।

प्रश्न 5. असंख्य पीड़ितों, निराश्रितों को आश्रय देने वाली माँ की मृत्यु कब और कैसे हुई?

उत्तर : असंख्य पीड़ितों, निराश्रितों को आश्रय देने वाली माँ मदर टेरेसा की मृत्यु कोलकाता में 5 सितंबर 1997 को अचानक हृदय गति रुकने से हुई।