द्विगु समास


द्विगु समास (Numeral Determinative Compound)


द्विगु समास : इसमें पहला पद संख्यावाचक होता है तथा किसी समूह विशेष का बोध कराता है; जैसे :


द्विगु _ दो गायों का समाहार

त्रिलोक _ तीन लोकों का समाहार

नवरत्न _ नव रत्नों का समाहार

त्रिफला _ तीन फलों का समाहार

सप्ताह _ सात दिनों का समूह

चौमासा _ चार मासों का समूह

दोपहर _ दो पहर का समाहार

चारपाई _ चार पैरों का समाहार

नवनिधि _ नौ निधियों का समाहार

पंजाब _ पाँच आबों (नदियों) का समूह

चतुर्मुख _ चार मुखों का समूह

सतसई _ सात सौ (दोहों) का समाहार

त्रिभुवन _ तीन भुवनों (लोकों) का समूह

पंचवटी _ पाँच वटों (वृक्षों) का समाहार

अष्टाध्यायी _ आठ अध्यायों का समाहार

पंचतत्व _ पांच तत्वों का समूह

नवरात्र _ नौ रात्रियों का समूह

दोराहा _ दो राहों का समाहार

अष्टसिद्धि _ आठ सिद्धियों का समाहार

पंचतंत्र _ पाँच तंत्रों का समाहार

त्रिवेणी _ तीन वेणियों का समाहार

शताब्दी _ शत (सौ) अब्दों (वर्षों) का समाहार