तोप – कविता – वीरेन डंगवाल

प्रश्न – विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी संभाल क्यों होती है ? ‘तोप’ कविता के आधार पर स्पष्ट करते हुए तोप की विशेषताएं भी लिखिए।

उत्तर – विरासत में मिली चीज़ों की सुरक्षा बड़ी संभाल कर इसलिए होती है क्योंकि वह हमें अपने पूर्वजों से प्राप्त होती हैं, उनका अपना महत्व और इतिहास होता है।

1857 की तोप जो कम्पनी बाग के प्रवेश द्वार पर स्थित है, वह अंग्रेजों द्वारा हमें विरासत में सौंपी गई थी, जिसकी संभाल भी की जाती है।

यह वर्ष में दो बार चमकाई जाती है अर्थात इसका प्रयोग दो बार ही किया जाता है।

इस तोप ने अच्छे – अच्छे वीर योद्धाओं के चिथड़े -चिथड़े उड़ा दिए थे। यह अपने समय में बहुत जबर थी।

ब्रिटिश काल में अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के वीर सेनानियों को इस तोप से बांधकर उड़ा दिया जाता था।