जीवन को परफेक्ट 👌 बनाने की बजाय दिलचस्प ✌️ बनाने की कोशिश करनी चाहिए ।

  • जब भी हम कोई अहम फैसला लेते हैं तो उस समय जरूरी होता है कि मन में स्पष्टता हो। आप खुद को लेकर जितने स्पष्ट होंगे, फैसला लेने में उतनी ही आसानी होगी। खुद की री-इन्वेंशन करते रहना चाहिए।
  • आपके भीतर एक निःशब्द ऊर्जा होती है, जो आपकी ऊर्जा को क्रिएटिविटी में बदल देती है। असफलता के बाद उससे उभरना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन यदि यह पता है कि संघर्ष किससे करना है तो आसानी हो जाती है।
  • मधुर वचन सुनने में और कहने में भी प्रसन्नता देते हैं, लेकिन मधुर वचन अहंकार के त्याग से ही सम्भव है। इस त्याग को अपनाना चाहिए
  • एक पल के लिए ही सही, किसी और के चेहरे की मुस्कान बनो
  • परिश्रम से प्राप्त धन ही दान योग्य होता है और ऐसे ही दान का फल मिलता है।
  • लड़कियों को शिक्षा देने पर वे स्वतः ही अपने प्रश्नों को हल कर लेंगी। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करने पर बल देना चाहिए।
  • आत्मग्लानि की पूरी व्यवस्था खुद के निर्णय से पलायन की है, जहाँ आप खुद को सांत्वना देते है। “गलत हो गया मुझसे।”
  • गलत कुछ खुद से नहीं होता, आप करते हैं और करेंगे तो आपको उसकी जिम्मेदारी भी लेनी होगी।
  • वही लोग सफल होते हैं जो जानते हैं कि वे सफल ही होंगे।
  • डर लगने का मतलब होता है कि दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है।
  • आप ही खुद के साथ तुलना कर सकते हैं, कोई दूसरा नहीं। जीवन में कम से कम एक बार खुद के बारे में भी सोचना चाहिए। यह भी याद रखना चाहिए कि खुद को मूर्ख बनाने के लिए भी हौंसला चाहिए।
  • हर व्यक्ति के सुख और दुख बिल्कुल अलग होते हैं।
  • ऐसा वक्त जरूर आएगा, जब आप मुश्किल वक़्त को भी खुश हो कर सुनाएंगे।
  • सबसे अच्छा वक़्त, सबसे जल्दी गुजर जाता है और बुरे वक़्त को धैर्य और समझदारी से ही जीत सकते हैं।
  • जो दिन बिना हंसी के बीत जाए, समझना चाहिए कि वह बेकार हो गया।
  • दुनिया में हमेशा के लिए कुछ भी नहीं है, परेशानियां भी नहीं।
  • हम सभी को काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन हमेशा परफेक्शन की जिद करने पर जरूरी अवसर छूट सकते हैं। ऊपर से हर चीज़ में परफेक्शन की चाह रखना लोगों को चिढ़ा सकता है।
  • हमें लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमें सकारात्मक सोच के साथ लगातार कोशिश करते रहना चाहिए, क्योंकि उससे ही सफलता सुनिश्चित होती है।
  • Inspiring यानि कि प्रेरित करने वाले लोगों से घिरे रहना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि प्रतिभाशाली होना या कड़ी मेहनत करना।
  • जीवन को परफेक्ट बनाने की बजाय दिलचस्प बनाने की कोशिश करनी चाहिए।