जहां भय समाप्त हो जाता है वहां जीवन शुरू होता है।

  • कोई एक परम – शक्ति निश्चित ही मौजूद है, जो कुल ब्रह्मांड पर शासन करती है। हम सब इसी शक्ति के अंश हैं।
  • सफलता की लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ती है, भीड़ तो जीत का जश्न मनाने के लिए उमड़ती है।
  • मनुष्य होने की पहली शर्त है मनुष्यता होना।
  • जहां भय समाप्त हो जाता है वहां जीवन शुरू होता है।
  • किताबों में इतना खजाना छिपा है, कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता।
  • आप अपने बारे में जो सोचते हैं अक्सर वही बन जाते हैं।
  • जहां जीवन आपको उस मुकाम पर ले जाए, जहां आपको अपने बारे में सोचना हो तो हमेशा ऊंचा सोचें। कम से कम उस ऊंचाई के बारे में तो जरूर ही सोचें, जिसे हासिल करना आपके हाथ में है।
  • मौन और एकांत इंसान के सबसे अच्छे मित्र हैं।
  • समझदार लोग कभी भी जल्दी में निर्णय नहीं लेते।
  • जब आपको कोई चकित करने वाली सूचना मिले तो कभी तुरत – फुरत में उस पर टिप्पणी न करें। कुछ देर धैर्य रखें। आपकी बुद्धिमत्ता को उस सूचना का परीक्षण करने दें। बहुत संभव है कि नतीजे दूसरे आएं।
  • समझदार लोग कभी भी जल्दबाजी में टिप्पणी नहीं करते हैं जैसा कि अनेक लोगों के द्वारा की जाती है।
  • सपने को जीना चाहते हैं तो पूरी हिम्मत से पैशन के पीछे दौड़ते रहें।
  • खुद से प्रेम करें और खुद को अपने प्रेम का हकदार मानें। अपनी खुशी को महसूस करें।
  • खेद और शोकाकुल विचार, हमारे जीवन से बहुत कुछ ले जाते हैं। ये वो ऊर्जाएं हैं जो जीवन में कष्ट बढ़ाती हैं।
  • आस्था का अर्थ है विश्वास करने की शक्ति, जो नहीं दिखता उसे देखने की शक्ति।
  • माता – पिता अक्सर भूल जाते हैं कि बचपन की खोल से बाहर निकलते ही बच्चा एक व्यक्ति – विशिष्ट में तब्दील हो जाता है।
  • अपने दिमाग पर नियंत्रण न रख पाने का दूसरा नाम डर है।
  • अपने दिमाग से लगातार संपर्क बनाकर रखें। साहस और हिम्मत के बारे में सोचेंगे तो ये आपके पास खिंचे चले आएंगे।
  • नियमित विचार – मंथन से आपके पास ढेर सारे नए विचार होंगे, जिनको आप दिनभर आजमा सकते हैं।
  • सफलता के लिए लक्ष्य को भावना के साथ जोड़ें।
  • जब आप अपने लक्ष्य को उस भावना के साथ जोड़ते हैं जो आपकी उसे हासिल करने पर होगी तो आप अपने दिमाग की उच्च स्तरीय शक्ति को सक्रिय करते हैं। अपनी रचनात्मकता को गति देते हैं।