छोटी सी बड़ी बातें

  • अपने हुनर को उन लोगों तक पहुंचाना चाहिए जो आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकते हैं।
  • अपनी भावनाओं को हमेशा व्यक्त कीजिए, चाहे वे जैसी भी हों।
  • रुकिए नहीं, आगे बढ़ते रहिए, समय के साथ चीज़ें बेहतर होती जाती हैं।
  • आप कभी अकेले नहीं होते हैं।
  • बेहद धैर्यवान व मजबूत बनिए। किसी दिन ये दर्द आपके बहुत काम आएगा।
  • जब तक इनाम न मिले तब तक मनुष्य किसी अच्छे कर्म पर भरोसा नहीं कर पाता।
  • मेरी उम्मीद हमेशा पूरी नहीं होती है, लेकिन फिर भी मैं उम्मीद करता हूँ।
  • पेट भरने से पहले ही खाना बंद कर दीजिए, जितना खा सकते हैं, उससे कम ही खाईये।
  • शासक को सजा देने में धीमा व ईनाम देने में तेज होना चाहिए।
  • आँसू भी कई बार शब्दों की तरह ही बात करते हैं।
  • यह कि मैं जी रहा हूँ, इसे भी मैं ईश्वर का तोहफा मानता हूँ।