चंडीगढ़

प्रश्न : चंडीगढ़ क्यों बना?

उत्तर : आजादी से पहले पंजाब की राजधानी लाहौर थी। सन् 1947 में पंजाब का बंटवारा हुआ तो लाहौर पाकिस्तान में चला गया।

प्रश्न : चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी कब बना?

उत्तर : पंजाब की नई राजधानी के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 1948 में शिवालिक की तलहटी का इलाका तय किया। उसके बाद सन् 1952 में चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना।

प्रश्न : चंडीगढ़ पंजाब को देने सम्बंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में अब तक कितनी बार पारित किया जा चुका है?

उत्तर : अब तक चंडीगढ़ पंजाब को देने सम्बंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में 7 बार पारित किया जा चुका है। सन् 1967, 1970, 1978, 1985, 1986, 2014 एवं अभी हाल ही में 1 अप्रैल, 2022 को।