खूबसूरती दिमाग में होती है।


आजादी कोई भी हो, एक पल में छीनी नहीं जा सकती।

• जब अच्छी चीजों में भ्रष्टाचार होने लगता है, तब बुरी चीजें पैदा हो जाती हैं।

कई बार विश्वास लोगों को बांटता है और संदेह उन्हें साथ ले आता है।

अगर आप मेहनत कर सकते हैं तो आप दुनिया की हर चीज हासिल करने की ताकत रखते हैं।

समझदार व्यक्ति को भी यदि सही दिशा न मिले, तो वो जंगली पौधा बन सकता है।

खूबसूरती चीजों में नही होती, दिमाग में होती है। दिमाग की खूबसूरती ही चीजों को सुंदर बना देती है।

• हैरानी की बात है कि कितनी आसानी से मुट्ठीभर लोग बहुत सारे लोगों का संचालन कर पाते हैं।

जो लोग हर तरह की परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं, हकीकत में वो ही सबसे ज्यादा खुश हैं।

• आपके और मेरे, हम दोनों के पास अभी वक्त है कि हम अपने व्यवहार को पुराने अनुभवों से सबक लेकर व्यवस्थित करें।

डेविड ह्यूम