किसी को दान देना या मदद करना कभी बर्बाद नहीं जाता। इसका फल जरूर मिलता है।

  • आप किसी की दुआओं 🙏 में हैं, यह अहसास मन को बहुत मजबूत 💪 बनाता है।
  • जब किसी शक्ति ⚡ के सामने सिर झुकता 🙏 है, तो अक्सर अपना ही कष्ट याद आता है, अपने ही समाधान 🌈 की आरज़ू दिल से निकलती है।
  • कितनी सुलझी हुई सोच से हमारे संस्कारों में दूसरों के लिए मनौतियां 🙏 मानना या दूसरों के हित 🤝 की प्रार्थना करना शामिल किया गया है। दूजे के हित को ही संस्कार बना दिया गया।
  • सिर्फ समय ही प्यार 💕 को पहचान सकता है और उसकी कीमत समझ सकता है।
  • आत्मविश्वास 💪 के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
  • जीवन बदलना हो तो अपनी सोच 👷 को बदलें और सोच बदलनी हो तो खुद को सकारात्मक बनाएं। इससे आपका खुद पर विश्वास 💪 बढ़ेगा।
  • आत्मविश्वास दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और इससे कोई भी काम कर सकते हैं।
  • सकारात्मक सोच और सकारात्मक कार्य का परिणाम ही सफलता होता है।
  • किसी को कुछ देना निश्चित रूप से किसी की जिंदगी को मजबूत बनाने की कला है।
  • आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नहीं आता, गलत होने का डर न होने से आता है।
  • परवाह का अर्थ है – अच्छे-बुरे की समझ के साथ किसी बात की चिंता रखना, फिक्र पालना और सावधान रहना।
  • अच्छाई का बीज एक अच्छाई ही होती है।
  • चरित्र को आसानी और चुपचाप विकसित नहीं किया जा सकता है। केवल परीक्षण और पीड़ा के अनुभव के माध्यम से आत्मा को मजबूत किया जा सकता है, महत्वाकांक्षा से प्रेरित सफलता 😍 प्राप्त की जा सकती है।
  • अगर आप समझते हैं कि आप पहले से ही परफेक्ट हैं तो आप कभी वैसे बन ही नहीं पाएंगे।
  • किसी कार्य को करने की वजह, उद्देश्य और अहमियत 🙂 पता होना बहुत जरूरी है।
  • परिस्थिति की पाठशाला ही इंसान को वास्तविक शिक्षा 🏋️ देती है।
  • अगर हमें बेहतरीन दिन चाहिए तो बुरे दिनों से लड़ना ही पड़ता है ।
  • समस्याओं के प्रति नजरिया बदलकर उपलब्धियों 🏅 की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
  • स्टोरी टेलिंग हमेशा मजे के लिए नहीं होती, बल्कि इसका एक मिशन होता है और यह गंभीर काम है।
  • अगर जीवन में संकट गोल शीट पर फिर से काम करने का दबाव बनाएं, तो हमें कम से कम एक बार उसे बेहतर बनाने की दिशा में कोशिश करनी चाहिए।
  • कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, सफलता के आनन्द के लिए ये जरूरी हैं।
  • असफलता का भी सम्मान होना चाहिए क्योंकि असफल होने का मतलब ही है कि प्रयास तो किया ही गया।
  • आपने कोई योजना बनाई और पूरी ताकत ⛹️ झोंकने, सही सलाह लेने, सारी सम्भावनाओं पर काम करने के बाद भी असफल 🎃 हो गए तो फिर उसमें आपका कोई दोष नहीं।
  • कर्म हमारे नियंत्रण में होता है, लेकिन परिणाम नहींभाग्य, भगवान, प्रकृति या सरकार, जिस पर मर्जी हो, दोष डालिए, लेकिन यह आपका बहाना नहीं बनना चाहिए
  • कानून मकड़जाल की तरह होता है। जब कोई कमजोर और बीमार जीव फँसता है तो मारा जाता है, जबकि शक्तिशाली 🏅 और बलवान जाल तोड़कर भाग जाता है।
  • जिसे आज्ञा का पालन करना आता है, वह आदेश दे भी सकता है।
  • आप कुछ न कुछ तो हमेशा दे सकते हैं, भले ही वो थोड़ी सी दया ही हो।
  • जीवन में विनम्रता और संतोष ही हमारी सच्ची सफलता होती है।
  • जीवन – मरण, प्रसन्नता – दुःख, लाभ – हानि, जीवन के इन द्वंदों से बचा नहीं जा सकता। उसे स्वीकारना सीखें, जिसे आप बदल नहीं सकते।
  • रोशनी फैलाने के दो तरीके होते हैं। या तो आप दीपक 🔥 बन जाएं या फिर उसे प्रतिबिंबित करने वाला दर्पण ❄️।
  • अपने ऊपर विजय पाने वाला ही सबसे बड़ा विजेता है।
  • हमारी दो ज़िंदगियाँ होती हैं और दूसरी तब शुरू होती है, जब हमें अहसास होता है कि हमारे पास एक ही जिंदगी है।

  • किसी को दान देना या मदद करना कभी बर्बाद नहीं जाता। इसका फल जरूर मिलता है।