काम से मिली पहचान जिंदगी भर रहती है।

  • भविष्य उन्हीं लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन रखते हैं।
  • केवल अपना दृष्टिकोण बदल कर आने वाला कल बदला जा सकता है।
  • खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है
  • अच्छाई अच्छा होने के लिए प्रेरित करती है। वैसे ही गलत की सोहबत सावधान करती है। यह प्रकृति का अनकहा नियम है।
  • फूल सुबह ही खिलते हैं, ताकि अपनी तरफ पहली नज़र डालने वालों को बता सकें कि खिलकर ताज़गी को आमंत्रित करो। पंछी भी चहचहाकर संदेश देते हैं कि जीवन में कलरव को बुलाओ। सुबह की मंद बयार भी अच्छे अहसासात को जगाने पास से गुज़रती है। खिलो, महको, गुल करो। इनसे मन-जीवन भरा रखो।
  • आस्था के अभाव में ईश्वर की अनुभूति असंभव है।
  • पहचान से मिला काम कम समय के लिए ही चलता है, लेकिन काम से मिली पहचान जिंदगी भर रहती है।
  • आपके सौभाग्य या दुर्भाग्य के पीछे ज्यादातर आपके विचार और व्यवहार जिम्मेदार होते हैं।
  • सफाई देने में समय बर्बाद न करें। लोग वही सुनते हैं जो वो सुनना चाहते हैं।
  • उम्मीद और सकारात्मक सोच हमें इस बात के लिए हमेशा तैयार रखते हैं कि चीज़ें पूरी तरह नियंत्रण से बाहर नहीं है।
  • अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है।
  • समस्याएं कोई दुर्भाग्य नहीं, हमारे जीवन का हिस्सा हैं।
  • भावनाओं के प्रभाव में आकर कोई काम किया हो या नहीं किया हो, पर इससे हमारी जिंदगी में आनंद जरूर कम हो जाता है।
  • दिमाग की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को बाहर से नहीं बुला सकते। यह काम खुद ही करना पड़ता है।
  • प्रत्येक अवसर के लिए तैयार रहना ही सफलता का रहस्य है।
  • मुश्किलें और समस्याएं केवल आपके कमज़ोर मन की रचना हैं, इसलिए श्रेष्ठ विचारों से अपने मन को शक्तिशाली बनाएं।
  • समय ही आपका सबसे अच्छा सलाहकार होता है।
  • आजादी केवल उनका अधिकार है जिनके पास इसे बचाने का साहस मौजूद है।