काम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और मेहनत से बड़ा कोई कर्म नहीं होता।

  • वह मनुष्य बड़ा भाग्यवान है, जिसकी कीर्ति उसकी सत्यता से अधिक प्रकाशमान नहीं है।
  • विद्वता आश्चर्य के साथ शुरू होती है।
  • जो सीखता है मगर अपनी विद्या का उपयोग नहीं करता, वह किताबों से लदा भारवाहक पशु है।
  • हर किसी को कंजूसी छोड़ कर परोपकार के कार्यों में लगना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से अमरता की कभी न खत्म होने वाली सम्पत्ति प्राप्त होती है।
  • यदि अहंकार और ममता छोड़ कर कर्म किया जाए, तो हमारा प्रत्येक कर्म ‘यज्ञ’ बन जाता है।
  • बदला लेने की भावना से किया गया कोई भी कर्म बंधन है। बलिदान की भावना से किया गया कर्म यज्ञ है।
  • रोने वालों के साथ कोई खड़ा नहीं होना चाहता। आप खुश होंगे तो हर कोई आपसे जुड़ना चाहेगा और आपके काम आना चाहेगा। आप सब कुछ नहीं बदल सकते, लेकिन बहुत कुछ बदल सकते हैं।
  • जब आप मानते हैं कि कुछ किया जा सकता है, तो वास्तव में विश्वास करें, आपका मन इसे करने के तरीके ढूंढेगा। एक समाधान पर विश्वास करने से समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है।
  • सबसे अच्छा मित्र वो है जो गलतियाँ ढूंढता है ताकि आपका सर्वश्रेष्ठ बाहर आ सके।
  • महान उपलब्धियां आसानी से नहीं मिलती, आसानी से मिली तो वे महान नहीं होतीं।
  • समझदार व्यक्ति को दूसरों के बल पर साहस नहीं करना चाहिए।
  • काम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और मेहनत से बड़ा कोई कर्म नहीं होता।
  • कोई भी व्यक्ति जब अपनी बुद्धि से अथवा हृदय से जुड़ा होता है, तब तो वह अपने क्रोध का मालिक बन जाता है। परंतु यदि उसका जुड़ाव मन से हो, तो वह क्रोध उसका मालिक बनकर उसी का नुक्सान करने लगता है।
  • रिश्तों की कोई परिभाषा नहीं होती, समय और परिस्थितियां इन्हें परिभाषित करते हैं।
  • इरादे नेक हों तो ताकत भी काम आती है अन्यथा अहंकार जीवन को समाप्त कर देता है।
  • यदि आपके पास आत्मविश्वास नहीं है, तो आप हमेशा जीतने का एक रास्ता खोज लेंगे।
  • जीवन कीमती है और हमें इसका ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जिंदगी है तो सब कुछ है।
  • बुरी मंशा के साथ किया गया अच्छा कार्य भी अंततः असफलता ही दिलाता है। इसलिए व्यक्ति को बुरी प्रवृत्तियों से बचना चाहिए
  • खुद को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका है कि किसी और को खुश करने की कोशिश करें।
  • विश्वास ही प्यार की ओर पहला कदम है।
  • जीवन में सफलता का रहस्य, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना है।
  • हर काम का एक सही वक्त होता है। धैर्य के साथ किसी बात को कहने या कोई कार्य करने का सही समय और सही जगह चुनना चाहिए
  • रिश्तों की कोई परिभाषा नहीं होती, समय और परिस्थितियां इन्हें परिभाषित करते हैं।
  • जब तक सहज सरल निर्दोष निश्चिंत जीवन है, आपका बचपन बरकरार है। मन में जब तक उल्लास है, नया कुछ करने का उत्साह है, तब तक जवानी है। सुरक्षा के कवच में रहने लगे, बुढ़ापा आ गया।
  • शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत जरूरी है, चाहे वह एवरेस्ट हो या पेशे का शिखर।
  • आविष्कार करने के लिए आपको कूड़े के ढेर से एक अच्छी कल्पना ढूंढ निकालने की जरूरत होती है।