कविता : अट नहीं रही है


प्रश्न. मानव के मन पर फागुन के सौंदर्य का क्या प्रभाव पड़ता है? ‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर लिखिए।

उत्तर : फागुन मास में प्रकृति की शोभा अनुपम होती है। चारों ओर का वातावरण हरियाली युक्त, रंग-बिरंगे फूलों की सुगन्ध से सुवासित तथा आकर्षक दिखाई देता है। फागुन की अनूठी मस्ती से मानव का मन हर्षित तथा प्रसन्नचित हो जाता है। उसके मन में खुशी का संचार होता है और वह मानो दूर नील गगन में उड़ने को व्याकुल हो जाता है। फागुन की सुन्दरता उसे अपनी ओर इस प्रकार आकर्षित करती है कि वह चाह कर भी उससे नजरें नहीं हटा पाता।