करंट अफेयर्स (Current Affairs)


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023


• युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

• मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 बैडमिंटन के दो खिलाड़ियों चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार टीम के प्रदर्शन के आधार पर समान उपलब्धियां हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।

• राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार लाइफटाइम पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी शामिल है।

• मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

• अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) पर ट्रॉफी प्रदान की जाती है।