कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता के संदर्भ में बताइए कि शारीरिक चुनौती झेल रहे व्यक्ति को पर्दे पर दिखाने के पीछे मीडिया कर्मियों का क्या उद्देश्य था?

उत्तर : शारीरिक चुनौती झेल रहे व्यक्ति को पर्दे पर दिखाने के पीछे मीडिया कर्मियो का उद्देश्य केवल कार्यक्रम को एक ही दिन में लोकप्रिय बनाना है। इन मीडिया कर्मियों का इससे जुड़ा कोई सामाजिक उद्देश्य नहीं होता। इनकी अपंग व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं होती। केवल व्यवसाय करना ही इनका मुख्य उद्देश्य है। वह उसकी अपंगता का शोषण कर अपने कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करते हैं।