कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. कविता की उड़ान को फूलों के समान बताते हुए भी कवि ने यह क्यों कहा है कि कविता का खिलना फूल क्या जाने? ‘कविता के बहाने’ के संदर्भ में लिखिए।

उत्तर : कविता की उड़ान फूलों के समान होती है क्योंकि दोनों ही महकती हैं। कविता का खिलना फूल इसलिए नहीं जान सकता क्योंकि फूल का खिलना एक निश्चित सीमा तक होता है जबकि कविता हमेशा शाश्वत और निरन्तर महकने वाली होती है, इसलिए कविता की खिलने की कोई सीमा नहीं होती है। जबकि फूल खिल कर मुरझा जाता है और कविता कभी नहीं मुर्झाती।