कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. सिन्धुघाटी सभ्यता की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना किसे माना जाता है।

उत्तर : महाकुंड स्तूप को सिन्धु घाटी सभ्यता की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना माना जाता है। कुंड करीब सात फुट गहरा, चालीस फुट लम्बा और पच्चीस फुट चौड़ा पक्की ईंटों से बना है। कुंड में उत्तर और दक्षिण से सीढ़ियाँ उतरती हैं। कुंड के पानी के बन्दोबस्त के लिए एक तरफ़ कुआँ है। दो पंक्तियों में आठ स्नानघर हैं जिसमें किसी का द्वार एक-दूसरे के सामने नहीं खुलता।