कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. जिन्हें अपनी ज़रूरत का पता नहीं होता, वे लोग बाज़ार का बाज़ारूपन कैसे बढ़ाते हैं?

उत्तर : • समाज में कुछ लोग क्रय-शक्ति के बल पर बाज़ार से वस्तुएँ खरीदते हैं।

• उन्हें अपनी ज़रूरत का पता नहीं होता है।

• वे समाज में असंतोष बढ़ाते हैं।

• सामान्य लोगों के सामने अपनी क्रय-शक्ति का प्रदर्शन करते हैं।

• वे शानो-शौकत के लिए उत्पाद खरीदते हैं और बाज़ारूपन को बढ़ाते हैं। ऐसे लोग बाज़ार से न सच्चा लाभ उठा पाते हैं, न उसे सच्चा लाभ दे सकते हैं।

• वे धन के बल पर बाज़ार में कपट को बढ़ाते हैं।