कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के आधार पर बताइए कि यशोधर बाबू का अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मन-मुटाव क्यों रहता था?

उत्तर : यशोधर बाबू का अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मन-मुटाव इसलिए रहता था क्योंकि वे परम्परावादी और सिद्धान्तवादी थे। यशोधर बाबू प्राचीन जीवन-मूल्यों में विश्वास रखते थे, किन्तु उनकी पत्नी तथा बच्चे आधुनिक विचारों के थे। इसीलिए उनकी पत्नी तथा बच्चों से विचारों में भिन्नता थी। इस कारण वे दफ्तर से छुट्टी होने के बाद भी जल्दी घर लौटना पसंद नहीं करते थे क्योंकि विचारों की भिन्नता के कारण परिवार के साथ ही छोटी-छोटी बात पर मतभेद होने लगा था।