ओलंपिक खेल


ओलंपिक खेल : शब्द अर्थ और वाक्य


1. मैत्री – मित्रता

वाक्य : भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी में गहरी मैत्री थी।

2. ध्वज – झंडा

वाक्य : तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है।

3. स्पर्धा – मुकाबला

वाक्य : ग्रीनलैंड स्कूल शतरंज प्रतिस्पर्धा में प्रथम आया।

4. प्रतीक – चिह्न

वाक्य : तिरंगा भारत के सम्मान का प्रतीक है।

5. आग्रह – बार-बार कहना

वाक्य : भिखारी एक युवक से पैसे देने का आग्रह
करने लगा।

6. भव्य – सुंदर

वाक्य : राजस्थान में बहुत सारे भव्य महल हैं।

7. ग्रामीण – गांव से संबंध रखने वाला

वाक्य : ग्रामीण मेले में बहुत सारे झूले लगे हैं।

8. सर्वश्रेष्ठ – सबसे उत्तम

वाक्य : राम हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता है।

9. स्थगित करना – रोक देना

वाक्य : परीक्षा एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई।

10. नेतृत्व – अगुआई

वाक्य : भारत को आज़ादी गांधी जी के नेतृत्व में मिली।