उम्मीद, धैर्य एवम् स्वयं का साथ कभी मत छोड़िए।


  • कलम और कदम हमेशा सोच समझ कर उठाने चाहिए।
  • जब आप कोशिश करेंगे, तभी जान पाएंगे कि आप क्या – क्या कर सकते हैं।
  • हर मुसीबत का धैर्य से सामना करना हमारी ताकत और प्रतिभा को बढ़ाता है।
  • उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज, जीवन को खुशियों के फलों से भर देता है।
  • टेक्नोलॉजी मदद के लिए है, इस पर पूरी तरह निर्भर न रहें।
  • आपको आपसे बेहतर कोई और नहीं जानता, खुद से बातें कीजिए, समस्याएं खुद खत्म हो जाएंगी।
  • धैर्य रखिए, क्योंकि आसान होने से पहले सभी चीज़ें कठिन होती हैं।