आप जैसे ही आपा खोते हैं, वैसे ही आपकी शक्ति खोने की शुरुआत हो जाती है।

  • बिना निराश हुए हार को सह लेना, साहस की सबसे बड़ी परीक्षा है।
  • अनुशासन और अभ्यास से ही आत्मविश्वास पैदा होता है।
  • दुनिया उदाहरण से बदलेगी, आपकी राय से नहीं।
  • मनुष्य के लिए कठिनाई जरूरी है। उसके बिना सफलता का आनंद नहीं है।
  • एक मौलिक और प्रामाणिक कहानी अहसासों में उतर जाती है, भले ही भाषा कोई भी हो।
  • आप खुद को जीतिए, दुनिया अपने आप जीत लेंगे।
  • धन की आपको रक्षा करनी होती है, जबकि ज्ञान आपकी रक्षा करता है।
  • आप जैसे ही आपा खोते हैं, वैसे ही आपकी शक्ति खोने की शुरुआत हो जाती है।
  • दिन – प्रतिदिन, आप जो चुनते हैं, जो सोचते हैं और जैसा करते हैं, वही आप बनते हैं।
  • जो मनुष्य अपने बुरे वक्त में पूरी लगन से अपने कार्यों में लगा रहता है, उसके लिए समय खुद अच्छे समय में बदल जाता है।
  • जीवन में सिर्फ अच्छे दिन की आशा नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन और रात की तरह अच्छे दिनों को भी बदलना पड़ता है।
  • दूसरों की खुशी का जरिया बनें, आपको अपने आप खुशी मिलने लगेगी।
  • जीवन में एक बात के बारे में सुनिश्चित हुआ जा सकता है और वो यह है कि सबके पास सीमित मात्रा में समय उपलब्ध है। इसे हम औरों जैसा बनने की कोशिश में बर्बाद नहीं कर सकते।
  • वाणी नहीं व्यवहार की भाषा बोलेंगे तो सफलता तो ज्यादा मिलगी ही, साथ में आत्मिक संतोष भी होता है। आचरण लोगों के हृदय को छू जाता है और परिवर्तन के आंदोलन को झंकृत करता है।
  • जब थक जाएं तो यह सोचें कि लक्ष्य तक पहुंच कर कितना अच्छा लगेगा।
  • इतिहास वही बनाते हैं, जो हार तय होते हुए भी मैदान नहीं छोड़ते और अंत तक प्रयास करते हैं।
  • कुछ चीज़ें मुश्किल होती हैं, पर उन्हें कर दिखाना जरूरी हो जाता है।
  • धैर्य रखें। आसान होने से पहले सभी चीजें मुश्किल होती हैं।
  • आप जिस भी पेशे में हों, अगर अपनी ड्यूटी से चंद कदम आगे बढ़ कर काम करते हैं तो फिर आपको चारों ओर से सराहना मिलती है।
  • विजय हमेशा उस व्यक्ति की होती है जो कभी हार मानकर नहीं बैठता।