अपठित गद्यांश


अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :


स्वस्थ शरीर जीवन की पहली आवश्यकता है। कहा भी गया है ‘पहला सुख निरोगी काया।’ स्वस्थ शरीर एक नियामत है। यदि मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक होगा तो वह सुखी रह सकेगा। निर्बल और अस्वस्थ व्यक्ति जीवन में कभी सफल और सुखी नहीं बन सकता। वह न कुछ सोच सकता है और न ही किसी काम को ठीक तरह से कर सकता है। उसे किसी काम को करने से खुशी नहीं मिलती। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य की ओर से कभी असावधान नहीं रहना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, खेलकूद जिम्नास्टिक आदि अनेक साधन हैं। व्यायाम तथा जिम्नास्टिक से शरीर स्वस्थ तो रहता है, परंतु इससे मनोरंजन नहीं होता। ये दोनों साधन नीरस हैं। इसके विपरीत खेलों से व्यायाम के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। अतः व्यायाम और खेल-कूद में गहरा संबंध है। छात्र खेल-कूद में भाग लेकर अपना स्वास्थ्य ठीक रखते हैं।


प्रश्न 1. जीवन की पहली आवश्यकता क्या है?

प्रश्न 2. व्यायाम का किससे गहरा संबंध है?

प्रश्न 3. गद्यांश का उचित शीर्षक दें ।

प्रश्न 4. विलोम शब्द लिखें :

1. स्वास्थ्य 2. जीवन