अधिकतर लोगों का जुनून केवल लफ्जों तक सीमित होता है।


अपने दुश्मन को हमेशा माफ करो। उन्हें इससे ज्यादा कुछ परेशान नहीं करेगा।

जीवन को जीना शुरू करें। ज्यादातर लोग केवल मौजूदगी दर्ज कराते हैं।

• शिक्षा जरूरी है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी को सिखाया नहीं जा सकता।

ज्यादातर लोग जो हैं, वो होते नहीं। उनके विचार दूसरों की बातों पर आधारित होते हैं, उनका जीवन किसी की नकल होता है और उनका जुनून केवल लफ्जों तक सीमित होता है।

• आप लोगों को इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि आप वही धुन बजाते हैं जो उनके कानों को अच्छी लगती है।

लोगों को हर चीज की कीमत पता होती है, अहमियत नहीं।

हमें अच्छा तब महसूस होता है जब कोई नेक काम चुपचाप किया गया हो और कोई उसका पता लगा ले।

कोई भी महिला उस पुरुष के साथ खुश नहीं रह सकती है, जो उसे बेहद सामान्य मानते हुए व्यवहार करता है।

• अपने मित्र के दुःख देखकर तो कोई भी भावुक हो सकता है लेकिन मित्र की सफलता देखकर भावुक होना कम ही लोगों के स्वभाव में होता है।

दो ही तरह के लोग दिलचस्प होते हैं। एक तो वे जिन्हें सब पता होता है और दूसरे वे जिन्हें कुछ पता नहीं होता।

ऑस्कर वाइल्ड