अच्छे सबक

  1. गुलाम वो होता है, जो अपना विचार बोल नहीं सकता।
  2. एक वफादार दोस्त 10,000 रिश्तेदारों के बराबर होता है।
  3. हाथ का काम खत्म किये बिना नए कार्य की योजना नहीं बनानी चाहिए।
  4. किस बात पर विश्वास नहीं करना है– यह समझदारी होना ही इंसान की बहुमूल्य विशेषता है।

  5. समझदारी की हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। बुद्धिमानी तकलीफ देय है।
  6. मूर्ख से समझदारी की बात करेंगे तो वो आपको ही मूर्ख समझेगा।
  7. बुद्धिमान लोग शांत जीवन जीते हैं।
  8. तकलीफ में कौन दोस्त, दोस्त रहता है ?
  9. जीवन चुनौतियों के साथ आता है, इनसे डरना नहीं, लड़ना चाहिए।
  10. जब हम खुद पर भरोसा नहीं करते, तब मुसीबत में आ जाते हैं।
  11. अतीत आपका भविष्य तय नहीं कर सकता।
  12. असफलताओं को लगातार अस्वीकार कीजिए।
  13. असली सशक्तिकरण यह नहीं है कि किसी को एक दिन अच्छा जीवन जीने में मदद की जाए, बल्कि उन्हें इतना सक्षम बना दिया जाए कि वे अपना जीवन खुद संभाल सकें।
  14. अपने दिल दिमाग के थोड़े से भी हिस्से से आप बुराइयों को निकाल बाहर कीजिए, उस रिक्त स्थान को सृजनात्मकता भर देगी।