झुकना सीखिए।

विद्या सबसे अनमोल धन है; इसके आने मात्र से सिर्फ अपना ही नहीं, पूरे समाज का कल्याण होता है।

संसार में सफल और सुखी वो लोग हैं जिनके अंदर विनम्रता है, और विनम्रता विद्या से आती है।

समस्त जीवों में मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है: क्योंकि उसके पास आत्मविवेक और आत्मज्ञान है।

• मनुष्य अगर बड़ा बनना चाहता है तो छोटे से छोटा काम करे क्योंकि स्वावलंबी लोग ही श्रेष्ठ होते हैं।

मनुष्य कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, उसे अपने अतीत को याद करते रहना चाहिए।

जो व्यक्ति कभी दूसरों के काम न आए, वास्तव में वह मनुष्य नहीं है।

अगर सफल और प्रतिष्ठित बनना है, तो झुकना सीखिए। क्योंकि जो झुकते नहीं, समय की हवा उन्हें झुका देती है।

अपने हित से पहले, समाज और देश का हित देखना सच्चे नागरिक का धर्म है।

• संयम विवेक देता है, ध्यान एकाग्रता प्रदान करता है, संतुष्टि और परोपकार शांति देते हैं।

ईश्वर चंद्र विद्यासागर